बांकीमोंगरा क्षेत्र में खंभे तोड़कर 3100 मीटर बिजली तार की चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार

12-13 मई की रात हुई थी वारदात, कबाड़ी दुकान संचालक समेत सभी आरोपी भेजे गए जेल
कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के सिंघाली से जवाली के बीच बिजली तार चोरी के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का तार और बिजली खंभों के लोहे के उपकरण बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला एक कबाड़ी भी शामिल है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया है।
3.1 किलोमीटर लंबा तार और लोहे के उपकरण पार किए
कटघोरा के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता रंजीत पैकरा ने 19 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 12 और 13 मई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सिंघाली इलाके में धावा बोला था। चोरों ने वहां लगे बिजली के खंभों (पोल) को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और उनमें लगे लगभग 3100 मीटर (3.1 किलोमीटर) लंबे विद्युत तार और लोहे के अन्य उपकरण उखाड़कर ले गए। विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस, छत्तीसगढ़ विद्युत अधिनियम 2003 और लोक संपत्ति का नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पकड़ाए आरोपी
मामला दर्ज होने के बाद बांकीमोंगरा थाना और सायबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। घटना स्थल के आसपास के तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल टावर डंप और संदेहास्पद नंबरों की जांच की गई। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का तार खपाने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर घेराबंदी करके संदेही विजयपाल, शेखर, अनुप और मोहनलाल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने खंभे तोड़कर तार चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर कटघोरा के राजीव नगर में कबाड़ी दुकान चलाने वाले मनोज कुमार साहू को भी दबोचा गया, जो चोरी का यह माल खरीदता था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुछ अन्य लोगों के संलिप्त होने की आशंका है, जिसके संबंध में आगे की विवेचना और जांच की जा रही है।

इन आरोपियों को भेजा गया जेल
तार चोरी और माल खपाने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची इस प्रकार है: मनोज कुमार साहू उर्फ मोनू (33 वर्ष) निवासी राजीवनगर, कटघोरा (कबाड़ी दुकान संचालक), विजयपाल कंवर (30 वर्ष) निवासी अमरपुर, सिंघाली, कटघोरा, शेखर सिंह अगरिया (28 वर्ष) निवासी सिंघाली बस्ती, बांकीमोंगरा, अनुप कुमार चौहान (32 वर्ष) निवासी सिंघाली बस्ती, बांकीमोंगरा, मोहनलाल रोहिदास (45 वर्ष) निवासी जवाली, बांकीमोंगरा।

जब्ती: आरोपियों से यह सामान मिला
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद उनकी निशानदेही पर शत-प्रतिशत माल और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद करने का दावा किया है, जिसमें 3100 मीटर चोरी का विद्युत तार, विद्युत खंभों से उखाड़े गए लोहे के चैनल व उपकरण, 01 नग मोबाइल फोन, 01 नग सायकल



