Uncategorized

कोरबा से भागकर मुंबई में छिपा था सराफा व्यापारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी, पीछा करते हुए गई पुलिस टीम ने दबोचा

शहर के एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल रॉय सोनी की हत्या का मुख्य आरोपी पुराना ड्राइवर भागकर मुंबई में छिपा था, पुलिस टीम पीछा करते हुए वहां पहुंची और उसे दबोच लिया गया।

कोरबा पुलिस की विशेष टीम ने सराफा व्यापारी की हत्या के मुख्य आरोपी (मास्टर माइंड) को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। आरोपी सूरजपुरी गोस्वामी जो सराफा व्यापारी गोपाल राय सोनी का पुराना ड्राइवर था उसने अपने भाई  आकाशपुरी गोस्वामी जो वर्तमान ड्राइवर था और दोस्त मोहन मिंज के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। उन मोहन मिंज के पुलिस के पकड़ में आते ही सूरजपुरी गोस्वामी फरार हो गया था। भागकर मुंबई में छिपा हुआ था। पुलिस की विशेष टीम उसका पीछा करते हुए मुंबई पहुंची थी जहां लोकेशन के आधार पर उस तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम आरोपी को लेकर कोरबा पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी आज कर सकते हैं खुलासा जिसमें वारदात से जुड़े कई रहस्य से उठ सकता है पर्दा।