Uncategorized

कोरबा में महिला थाना का शुभारंभ: महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय, फायर सेफ्टी जागरूकता और मेधावी छात्रों का सम्मान भी हुआ

कोरबा।आज जिले में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवीन महिला थाना का भव्य एवं विधिवत उद्घाटन किया गया। यह थाना महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु समर्पित एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्य कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर नगर पालिक निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह तथा नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर शामिल हुए।
साथ ही कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

महिलाओं को मिलेगा त्वरित और संवेदनशील न्याय
नवीन महिला थाना के संचालन से महिला संबंधी
अपराधों की सुनवाई अब अधिक संवेदनशील, त्वरित एवं प्रभावी तरीके से की जा सकेगी। पीड़ित महिलाओं को यहां सुरक्षित, भरोसेमंद और सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम
यह पहल न केवल महिला अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई में सहायक होगी, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा भावना को भी सुदृढ़ करेगी।
मुख्य अतिथि ने किया रोजनामचा एंट्री एवं शुभकामनाएं दीं
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा महिला थाना परिसर में “रोजनामचा” में एंट्री की गई तथा नवीन थाना प्रभारी को सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
फायर सेफ्टी वीक के तहत जागरूकता सामग्री का विमोचन
कार्यक्रम में फायर सेफ्टी वीक के अंतर्गत कोरबा पुलिस द्वारा तैयार जनजागरूकता पोस्टर एवं पंपलेट का भी विमोचन किया गया, जिससे आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

मेधावी छात्रों का सम्मान
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति प्रेरणा का संचार हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अधिकारियों ने महिला थाना की स्थापना को समाज के लिए एक आवश्यक एवं सकारात्मक कदम बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे महिलाओं को न्याय प्राप्त करने में और अधिक सुविधा मिलेगी।
पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में निःसंकोच महिला थाना या निकटतम पुलिस थाना से संपर्क करें। पुलिस आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *