Uncategorized

कोरबा पुलिस का सख्त एक्शन: 33 वाहन जब्त, 3 लाख जुर्माना वसूला, मोडिफाइड साइलेंसर पर भी कार्रवाई

कोरबा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने बुधवार को विशेष सघन जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में हुए इस अभियान से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
अभियान के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी लखन पटले और एडिशनल एसपी नीतीश ठाकुर के नेतृत्व में ट्रैफिक डीएसपी डीके सिंह व टीआई तेजकुमार यादव अपनी टीम के साथ मैदान में डटे रहे।

जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 33 वाहनों को जब्त किया गया। इन सभी पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लगभग 3 लाख रुपये का जुर्माना (समन शुल्क) वसूला।
शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मोडिफाइड साइलेंसर पर भी पुलिस ने कड़ा प्रहार किया। जांच के दौरान तेज आवाज करने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त कर प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन के जरूरी दस्तावेज साथ रखें और किसी भी प्रकार का अवैध मोडिफिकेशन न कराएं। इस कार्रवाई के बाद नियम तोड़ने वालों में भय का माहौल बना हुआ है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *