कोरबा में चमका सेंट जेवियर्स का परचम: समीक्षा देवांगन ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप, परिणाम रहा शत-प्रतिशत
कोरबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नई दिल्ली द्वारा 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, कोरबा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की, जो संस्था के उच्च शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है।

कक्षा 10वीं की छात्रा समीक्षा देवांगन ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने विद्यालय का परचम पूरे क्षेत्र में लहरा दिया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में योगेश सिंह (97 प्रतिशत), रूद्र देवांगन (96.4 प्रतिशत), अंशिका चंद्रा (95.4 प्रतिशत), सृजन दुबे (95 प्रतिशत), स्वराज शर्मा (94.4 प्रतिशत), सौम्या अग्रवाल (93.8 प्रतिशत), तृशा प्रकाश (93.4 प्रतिशत), अनन्या वर्मा (92.8 प्रतिशत), दिविशा तिवारी (92.6 प्रतिशत), वर्निका सिंह (92.6 प्रतिशत), रिद्धिमा मालाकार (92.2 प्रतिशत), जे. अखिल चहल (91.6 प्रतिशत), अग्निप्रभा सरकार (91 प्रतिशत), मन्नत कौर (90.4 प्रतिशत), दिशा मिश्रा (90 प्रतिशत) एवं पारुल डहरिया (90 प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने उत्साहपूर्वक अपनी सफलता का जश्न मनाया।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन प्रमोद झा, डायरेक्टर प्रांजल झा, मैनेजर डॉ. डी.के. आनंद एवं प्रभारी प्राचार्या रीता मुखर्जी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग तथा विद्यालय की सुदृढ़ एवं अनुशासित शिक्षा प्रणाली को दिया।
विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है, जहां शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।


