Uncategorized

वनांचल देवपहरी में धूमधाम से डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर एकल अभियान ने शिक्षा और समानता का दिया संदेश

कोरबा (देवपहरी) | भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल 2026 को पूरे देश के साथ-साथ कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र देवपहरी में भी हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्था एकल अभियान कोरबा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संच समिति की गरिमामय उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं ओंकार मंत्र के साथ हुई। इसके पश्चात बाबा साहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन, संघर्ष तथा समाज को दिए गए हक एवं अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

संच समिति के धन सिंह एवं चंदन सिंह कंवर ने अपने संबोधन में बताया कि बाबा साहेब ने कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ मात्र 2 वर्ष 11 माह 18 दिनों में भारतीय संविधान का निर्माण किया, जो आज हर नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं आचार्यों ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में शिक्षा, समानता एवं जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गुलाब सिंह कंवर, रामप्रसाद, रिखी राम, संच व्यास पतंग सिंह कंवर, संच प्रशिक्षक चंद्रा कुमार राठिया सहित अन्य आचार्यगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *