Uncategorized

साहित्य भवन व सियान सदन को मिली आधुनिक सुविधाओं से युक्त अतिरिक्त भवनों की सौगात

कोरबा। शहर के घंटाघर स्थित पं. मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन एवं सियान सदन को आज बड़ी सौगात मिली, जब सवा 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवनों का लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साहित्यकार एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

दोनों भवनों में हुआ व्यापक विकास कार्य
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 24 स्थित सियान सदन परिसर में जिला खनिज न्यास मद से 23.65 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष, प्रसाधन, बाउंड्रीवाल एवं पेवर ब्लॉक का निर्माण कराया गया।
वहीं पं. मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन में विधायक मद से 17.60 लाख रुपये की लागत से हाल विस्तार एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की गईं।
“वरिष्ठजनों का आशीर्वाद सबसे बड़ा धन” – मंत्री देवांगन
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि जहां वरिष्ठजनों का सम्मान होता है, वहां सुख-समृद्धि का वास होता है।
उन्होंने सियान सदन में एसी व टीवी लगाने की घोषणा की तथा बालको क्षेत्र में नए सियान सदन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। साथ ही साहित्य भवन का पूर्ण संचालन साहित्य समिति को सौंपने के निर्देश दिए।
महापौर ने की 50 नई कुर्सियों की घोषणा
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इस अवसर को शहर के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सियान सदन में 50 अतिरिक्त कुर्सियां उपलब्ध कराने की घोषणा की और अधिकारियों को तत्काल अमल के निर्देश दिए।
वहीं वार्ड पार्षद पंकज देवांगन ने अपनी निधि से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।
बुजुर्गों के सम्मान का दिया संदेश
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है और इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने साहित्यकारों को भी नई सुविधाओं के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, युनूस दलियानपूरी, कृष्ण कुमार चन्द्रा, जगदीश श्रीवास, इंदू शर्मा, दीप दुर्गवी, वीणा मिस्त्री, निर्मला शर्मा, बलराम राठौर, अजय दास वैष्णव, भुनेश्वर तिवारी, गुलजार सिंह, शिव जायसवाल, पी.एन. सिंह, जे.के. तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह राजपूत, अनिल यादव, सुरेन्द्र राजवाड़े, कविता जैन, संतोष मिर्री, भुनेश्वर देवांगन, भारती चौरसिया, मोनू आदिले, रामरतन राठौर, सोहनलाल साहू, लीला कांत, अखिलेश्वर उपाध्याय, रंजना वैष्णव, बी.पी. देवांगन, जे.के. पाण्डेय, ए.के. देवांगन, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।
यह लोकार्पण न केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार है, बल्कि बुजुर्गों के सम्मान और साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *