Uncategorized

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किया आदेश, उरगा, पसान, श्यांग और मोरगा सहित विभिन्न थानों एवं चौकियों में बदले गए कार्यस्थल

कोरबा। जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 10 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए नवीन आदेश जारी किया है। 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नेम दास को थाना उरगा से थाना पसान भेजा गया है, जबकि सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह को थाना पसान से थाना उरगा पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में आरक्षक गंगाराम डाण्डे को थाना उरगा से थाना श्यांग, पुष्पेन्द्र कुमार खुंटे को थाना उरगा से चौकी मोरगा तथा समार सिंह को थाना उरगा से थाना पसान भेजा गया है। वहीं पुरुषोत्तम लाल मुखर्जी के पूर्व स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें थाना उरगा से चौकी कोरबी पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा देवेन्द्र धैर्य को थाना श्यांग से थाना उरगा, विपिन बिहारी नायक को चौकी मोरगा से थाना उरगा, त्रिलोचन सागर को चौकी कोरबी से थाना उरगा तथा रतन सिंह राठौर को थाना पसान से थाना उरगा स्थानांतरित किया गया है।

तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर देनी होगी आमद

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगा।

इस फेरबदल के तहत जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *