कोरबा
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी…पाली तानाखार से मोहितराम केरकेट्टा का टिकट कटा, दुलेश्वरी सिदार बनी प्रत्याशी, कटघोरा से पुरूषोत्तम कंवर को फिर से मौका, रामपुर से फुलसिंह राठिया को टिकट

कोरबा। कांग्रेस ने आज शाम विधानसभा चुनाव के लिए 53 सीट के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें कोरबा के बचे हुए तीनों सीट पर प्रत्याशी फाइनल हो गए। लेकिन पाली तानाखार सीट पर वर्तमान विधायक मोहितराम केरकेट्टा का टिकट कट गया, उनकी जगह दुलेश्वरी सिदार को प्रत्याशी बनाया गया है। कटघोरा सीट पर पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी बनाने की मांग को हाईकमान ने दरकिनार करते हुए वर्तमान विधायक पुरूषोत्तम को दोबारा मौका दिया है। वहीं रामपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कांग्रेस ने गैर कंवर प्रत्याशी के रूप में फुलसिंह राठिया को प्रत्याशी बनाकर टिकट दिया है। बाकी विधानसभा क्षेत्र की देखें लिस्ट…


