Uncategorized

महाशिवरात्रि पर मोतीसागर पारा के मुक्तिधाम में 18 फीट शिवजी प्रतिमा का होगा अनावरण, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 18 फीट ऊंची भगवान शिव की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम 15 फरवरी 2026, रविवार को पूर्व मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम, कोरबा में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:30 बजे से होगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर शहरवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का अनावरण शहर के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अध्यक्ष जेसी सीए टी.एन. बजाज, लीजेंड अध्यक्ष जेसी राम कुमार सोनी, सचिव जेसी निश्चल तामकोरिया, आईपीपी जेसी सीए अभिषेक अग्रवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी रोहित असरानी एवं लीजेंड सचिव जेसी पी.एस. गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर महाशिवरात्रि पर्व को भव्य बनाने की अपील की है।

गिरजा सत्यनारायण पैकरा केराझरिया सरपंच
9302231467

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *