Uncategorized

थोड़ी देर में कोरबा के सीएसईबी ग्राउंड पहुंचेंगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आम सभा को संबोधित करते हुए करेंगे भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में मतदान करने की अपील

 

कोरबा। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज रविवार 21 अप्रैल को कोरबा आगमन हो रहा है। थोड़ी देर बाद सीएम योगी कोरबा पूर्व के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में पहुंचकर आम सभा को संबोधित करेंगे। वे राजनांदगांव में आम सभा के बाद कोरबा के लिए रवाना हो गए है। कोरबा के आम सभा में योगी की एक झलक पाने के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में आमजन पहुंची है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के दो बार के मुख्यमंत्री हैं। कोरबा वे भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के लिए मतदान करने के लिए अपील करेंगे।