Uncategorized

बैंक मैनेजर के मकान में बड़ी चोरी का खुलासा, 11 लाख से अधिक के जेवरात बरामद, आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार

कोरबा।कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस सहायता केंद्र मानीकपुर / थाना कोतवाली कोरबा ने सूने मकान में हुई चोरी की बड़ी घटना का सफल खुलासा करते हुए मां–बेटे को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को प्रार्थी ने चौकी मानीकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार सहित रायपुर गया हुआ था। 7 फरवरी की रात जब वह वापस लौटा तो देखा कि घर के बाहर और अंदर के ताले टूटे हुए थे तथा सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके थे। प्रारंभिक रूप से चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग ₹1.80 लाख बताई गई थी।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदेह के आधार पर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।

विवेचना में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण “मधुर फाइनेंस” में गिरवी रखे गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फाइनेंस संस्था से संपर्क कर विधिवत कार्यवाही करते हुए सभी आभूषण बरामद कर लिए। बरामद आभूषणों का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग ₹11,11,000/- आंका गया है।

गिरफ्तार आरोपी
संजय वैष्णव उर्फ गोलू,
पिता – दानेश्वर प्रसाद वैष्णव, उम्र – 31 वर्ष
लव कुमारी वैष्णव,
पति – दानेश्वर प्रसाद वैष्णव, उम्र – 50 वर्ष
निवासी – निहारिका साडा कॉलोनी, क्वार्टर नंबर D-18,
थाना – सिविल लाइन, रामपुर, जिला – कोरबा (छ.ग.)
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बताया गया है कि आरोपी संजय वैष्णव उर्फ गोलू के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, नकबजनी और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के मामले थाना बालकोनगर, सिविल लाइन रामपुर एवं कोतवाली कोरबा में दर्ज हैं।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *