Uncategorized

कलेक्टर की अध्यक्षता में एनएच-130 फोरलेन उन्नयन परियोजना पर समन्वय बैठक, सर्वे, भू-अर्जन व एनओसी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा से अंबिकापुर) फोरलेन उन्नयन निर्माण परियोजना के संबंध में विभागीय समन्वय हेतु परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के अंतर्गत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर), तकनीकी डिजाइन एवं आवश्यक अनुमोदनों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर ने मार्ग में आने वाले अंधे मोड़ों के सुधार के लिए लेआउट एवं सड़क डिजाइन को तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को आगामी एक माह के भीतर संपूर्ण सर्वे कार्य पूर्ण करने के लिए कहा।

बैठक में राजस्व विभाग को भू-अर्जन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण करने तथा वन विभाग को आवश्यक एनओसी शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने रेलवे, विद्युत वितरण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यों की तैयारी सुनिश्चित करें तथा एनओसी एवं अन्य अनुमतियां समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की देरी न हो।
इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी तरुण कुमार किरण, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित एनएचएआई, रेलवे एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *