Uncategorized

कोरबा: गर्भवती महिला को जहरीला सांप ने तीन जगह डसा, मौत; 10 महीने पहले हुई थी शादी

कोरबा। जिले में सर्पदंश से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद तहसीलदार ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बोतली के आश्रित ग्राम टेंगरमार का है।

जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय राधिका मांझी मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद घर के आंगन में बाथरूम जा रही थी। इसी दौरान अचानक उनका पैर एक सांप पर पड़ गया। सांप ने राधिका को एक नहीं, बल्कि तीन जगह डसा। राधिका की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सांप झाड़ियों में छिप गया।

इलाज के दौरान महिला की मौत

परिजन राधिका को तत्काल करतला स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। हालांकि, हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान राधिका की मौत हो गई।

राधिका के पति फिरत राम मांझी ने बताया कि उनकी शादी को अभी केवल 10 माह हुए थे। राधिका दरगा केराकछार की रहने वाली थी और आठ माह की गर्भवती थी। उनकी गर्भावस्था का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था।

कुछ दिनों से बाड़ी में देखा जा रहा था सांप

फिरत राम ने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से सांप उनके घर के आसपास बाड़ी में देखा जा रहा था। वह खेती-किसानी और मजदूरी का काम करके परिवार चलाता है।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने तहसीलदार को सूचना दी। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *