Uncategorized

चिटफंड कंपनियों के निवेशकों के लिए बड़ी खबर…1 हजार से अधिक निवेशक की रकम कराई गई वापस

कोरबा। जिले में लंबे समय से इंतजार कर रहे चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। पहली कड़ी में लगभग एक हजार से अधिक निवेशकों का चिटफंड कम्पनी से पैसा वापस कराया गया। कलेक्टर संजीव झा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में लगातार कार्यवाही की जा रही है। पिछले दिनों सहारा कंपनी से भी निवेशकों की रकम वापसी की शुरूवात हुई है। इसके बाद जिले में चिटफंड कंपनियों से रकम वापसी के दौर से मेहनत की गाढ़ी कमाई फंसा चुके निवेशकों को राहत मिलनी शुरू हो गई है।