सफाई कर्मी ने ईंट से मार कर एवं गला दबाकर की थी मैकेनिक की हत्या, पुलिस को चकमा देने बदल लिया था हुलिया, लेकिन एक चूक से आ गया दीपका पुलिस व साइबर सेल की रडॉर पर…जाने कैसे पकड़ाया हत्यारा

कोरबा। दीपका क्षेत्र में 2 दिसंबर की रात को गैरेज में काम करने वाले मैकेनिक निकोलस टोप्पो की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई थी। 3 दिसंबर को प्रगति नगर झोपड़पट्टी दीपिका निवासी रवि उसरवर्षा बस स्टैंड के सामने स्थित अपनी मिक्सर, बिस्किट की दुकान को खोलने घर से निकला। सुबह लगभग 6:30 बजे दुकान को खोलकर साफ सफाई किया और कचरा को दुकान के पीछे तरफ फेंकने गया। जहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। वहां वाटर ATM के पीछे एक व्यक्ति ईट के ढेर के पास खून से लथपथ मृत अवस्था में पढ़ा हुआ मिला। जिसकी जानकारी थाना दीपका में दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को घटना के बारे में जानकारी दिया गया जिस पर तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया की मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल के पास कैंप कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया चश्मदीद गवाह से घटना के बारे में पूछा गया। घटनास्थल और उसके आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गाल गया। पुलिस टीम को फुटेज में कुछ खास सफलता नहीं मिलने पर टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी में जुट गई इसी बीच मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि घटना दिनांक से ही प्रगति नगर झोपड़पट्टी निवासी चंदन बाल्मिक (बैरीसार) पिता राममूरत बाल्मिक उम्र 22 वर्ष अपना हुलिया बदल लिया है और अपने घर भी नहीं आ रहा है। मूकबीर के बताए अनुसार उस व्यक्ति को पुलिस के द्वारा पड़कर पूछताछ किया गया पूछताछ के दौरान पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की बाद में पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म शिवकर किया और बताया कि घटना की रात मृतक निकोलस टोप्पो से सामुदायिक भवन के पास किसी बात को लेकर विवाद हो मृतक नशे की हालत में उसका पीछा कर दुकान के पास उसे रोक कर उससे मारपीट करने लगा तो गुस्से में आकर मैंने उसे दुकान के पीछे ईट के पास पटक कर लात और ईट से मार कर उसे गंभीर चोट पहुंचकर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी के विरुध्द पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपी चंदन बाल्मिक (बैरीसार) को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।