कोरबा
कोरबा सीट पर दो राउंड की गिनती बाकी, लखनलाल देवांगन 24हजार वोट से आगे, जीत लगभग तय

कोरबा। सुबह से जारी मतगणना के दौरान अब कुछ देर में कोरबा सीट का फैसला आ जाएगा। ऐतिहासिक बढ़त के साथ जीत लगभग लखनलाल देवांगन की सुनिश्चित हो गई है। 18 राउंड के मतगणना में 16 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें अब तक लखनलाल देवांगन कांग्रेस प्रत्याशी एवं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल से 24 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। अब दो राउंड की गिनती बची है। साफ है कि इतना बड़ा गड्ढा किसी भी हाल में नहीं पट सकता। अब कोरबा के भावी विधायक के रूप में लखनलाल देवांगन का नाम लगभग तय हो गया है।