Uncategorized

शहीद दिवस पर कोरबा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि, कोसाबाड़ी चौक में हुआ आयोजन

कोरबा। 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने किया।

कोसाबाड़ी चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को नमन किया तथा दीप प्रज्वलित कर उनकी याद में सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, बी.डी. शर्मा, रजनीश मिश्रा, सूरज शर्मा, शिव देवांगन सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चक्रेश जैन, सनी सिंह, फिरोज खान तथा प्रदेश प्रभारी आरिफ खान, सोनी, राजेश राठौर, सुखदेव संधू, आशीष पांडे, अंकुश शर्मा, सरदार सोनू भाटिया, मनजीत कौर और मीडिया प्रभारी सिमरन कौर खत्री समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में सराहना की जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने कहा कि जिस उम्र में लोग सामान्य जीवन जीते हैं, उस उम्र में शहीद भगत सिंह ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि आज भले ही भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कुर्बानी देश कभी नहीं भूल सकता। आज हर बच्चा उनके आदर्शों से प्रेरित है और जरूरत पड़ने पर देश एवं छत्तीसगढ़ महतारी के लिए समर्पित रहने को तैयार

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *