निगम में कांग्रेस की सरकार और वार्डों में यह कैसा विकास…बच्चों को खेलने के लिए ना ही गार्डन है और ना ही जलते हैं स्ट्रीट लाइट: लखन लाल देवांगन

कोरबा। कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन द्वारा लगातार नगर निगम के वार्डो में दौरा किया जा रहा है और जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन बालकोनगर के वार्ड क्रमांक 41 परसाभाठा व वार्ड क्रमांक 31 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोकुल नगर में जनसंपर्क पर पहुंचे। जहां उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि वार्ड का कैसा विकास किया गया है ना ही बच्चों के खेलने के लिए गार्डन है और ना ही रात में स्ट्रीट लाइट जलती है, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुछ इसी तरह की समस्या सामने आई है। लोगों को सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं मिल रहा है और ना ही साफ-सफाई हो रही है। नगर के मुख्य मार्ग पर आवागमन करने वाले नगरवासी जाम व धूल की समस्या से परेशान है। लखन लाल देवांगन ने इस दौरान आम जनता से भाजपा के कमल छाप में वोट करने की अपील की।