बालकोनगर में श्रमिक संगठन सीटू ने भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का किया सम्मान, चुनाव में दिया समर्थन, लोगों ने चुनाव कार्यालय पहुंचकर किया भाजपा प्रवेश

कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। दोनों प्रत्याशी सुबह से रात तक जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने बालकोनगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान प्रमुख श्रमिक संगठन सीटू के बालकोनगर स्थित कार्यालय में सीटू के प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद्र, महासचिव सोमनाथ बनर्जी, अमित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी ने लखन लाल देवांगन का सम्मान किया। इस दौरान सीटू के पदाधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव में लखन लाल देवांगन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों समेत प्रत्येक सदस्य कार्यकर्ता के रूप में बालकोनगर में निवासरत जन-जन तक जाकर प्रचार प्रचार करेंगे ।

बालकोनगर क्षेत्र में समग्र विकास की ओर दिया जाएगा ध्यान
भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने चुनाव के संबंध में चर्चा करते हुए सीटू के पदाधिकारियों व सदस्यों को बताया कि वह अपने महापौर के कार्यकाल में अनेक कार्य किए हैं। सीटू की ओर से बताया गया कि नगर में सड़क, नाली सहित बालको क्षेत्र में अनेक समस्याएं हैं, जिसका निराकरण किया जाना आवश्यक है। तब लखन लाल देवांगन ने वादा किया गया कि वह चुनाव जीतने के बाद बालकोनगर के समग्र विकास के लिए ध्यान देंगे।
सीधे-सरल है लखन, विजयी बनाने लोगों ने किया भजपा प्रवेश
लखन लाल देवांगन सीधे सरल मानते जाते हैं। उनकी सरलता, सक्रियता व कर्तव्यनिष्ठा को देख लोग उन्हें विजयी बनाने सहयोग करने के साथ ही भाजपा प्रवेश भी कर रहे हैं। इसके तहत आज ट्रांसपोर्टनगर स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी की उपस्थिति में मंगल चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। जिन्हें गमछा पहनाकर कर पार्टी में उनका स्वागत किया गया। भाजपा प्रवेश करने वालों में रामेश्वर साहन्त, आर्यन सागर, कपिल यादव पिंकी केंवट, छोटू सारथी, रोहन सागर, आदित्य सागर आदेश सागर, दिनेश चौहान राहुल सागर चिंटू सागर, अनुराग सागर, सरवन सागर ओम प्रकाश महंत, विजय डे विक्रम सागर, केसर श्रीवास दीपक सहित अनेको महिला शामिल है। भाजपा भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों ने कहा कि लखन लाल देवांगन सीधे और सरल है इसलिए भी उन्हें चुनाव में जीतना चाहते हैं। वी