Uncategorized

श्रीवास (नाई) सामाजिक कल्याण समिति द्वारा डाक्टर्स डे पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

केश शिल्प कला बोड डायरेक्टर शीत श्रीवास सहित 60 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

 

कोरबा। विश्व डाक्टर्स डे के अवसर पर 1 जुलाई को श्रीवास (नाई)कल्याण समिति कोरबा के द्वारा समाज के नवयुवाओं रक्तदान के लिए जागरूकता लाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन अंजनी कुंज, श्रीवास सामुदायिक भवन कोरबा में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संवेदना ब्लड बैंक कोरबा के सहयोग से किया गया था जिसमें सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र एवं मोमेंटों उपस्थित अतिथियों एवं सामाज के प्रमुख लोगों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आये हुए केष शिल्प कला बोर्ड के डायरेक्टर शीत श्रीवास सहित समाज के 60 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।

केष शिल्प कला बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, सदस्य शीत श्रीवास, धुनष श्रीवास, विजय सेन द्वारा इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए समस्त समाज के युवाओं को प्रोत्साहित किया गया एवं कहा गया कि पुरे राज्य में कोरबा के लिए अनुपम पहल से प्रेरणा लेते हुए ऐसे आयोजन करना चाहिए। इससे समाज में कही पर भी समाजिक बंधुओं को विपरित परिस्थिति में ब्लड के लिए भटकना न पड़े। उनके द्वारा केश शिल्प कला बोर्ड के गठन के बाद अब तक किये गये कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी समाज के हित में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए रक्तवीर  घनश्याम श्रीवास, राकेस कुमार श्रीवास, रिखीराम श्रीवास, लोकनाथ सेन, ज्योति श्रीवास सहित उपस्थिति सभी पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के बाद जिला अध्यक्ष मोहन लाल श्रीवास द्वारा सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। मंच संचालन महासचिव शत्रुहन श्रीवास द्वारा किया गया ।रक्तदान शिविर को सफल बनाने कन्हैयालाल श्रीवास, कृष्ण कुमार श्रीवास, रामानुज प्रसाद श्रीवास, रमेश श्रीवास, उदय श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, सत्यवान श्रीवास, दुकालू श्रीवास, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, आरएन श्रीवास,  कैलास श्रीवास ,मदन श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, रामानुज श्रीवास, संतोष श्रीवास, देवचरण श्रीवास, अशोक श्रीवास, तुलेश श्रीवास, संतोष श्रीवास , रामकुमार,  राजकुमार एवं महिला प्रकोष्ठ श्रीमति ममता श्रीवास ,कौशिल्या श्रीवास, शकुन श्रीवास, चुन्नी श्रीवास की सराहनीय भूमिका रही।