आईपीएल क्रिकेट में छाया सट्टा, मुंबई इंडियन और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के मैच में मोबाईल से दांव लगा रहे दाे युवक गिरफ्तार
शहर में दाे अलग-अलग जगह से पकड़ाए युवक, सिटी काेतवाली पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही

काेरबा। आईपीएल क्रिकेट मैच के खुमार के साथ ही युवा वर्ग के बीच सट्टा का बाजार छाया हुआ है। शहर में युवा लगातार माेबाइल से सट्टा खेल रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस के द्वारा क्रिकेट के आईपीएल मैच में पैसे के दांव लगाने वालों के ऊपर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09.04.2023 को रात्रि में मुखबीर से पुलिस काे सूचना मिला कि दो अलग -अलग व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से रूपये पैसे का अवैध रूप से सट्टा खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा व सायबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। सीतामणी हटरी के पास आईपीएल क्रिकेट मैच में मुंबई इंडियन और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलते नरेन्द्र यादव तथा पुराना बस स्टैंड कोरबा में दीपक साहू उर्फ रिंकू को घेराबंदी कर पकड़ा गया उनके ऑनलाइन सट्टा खेलने के पर्याप्त सबूत मिले। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल दो नग एंड्रायड मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 1000 रूपया मिला। दोनों आरोपियों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा एवं सायबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी के नेतृत्व में प्र. आर. रामरतन टंडन, आर. भरत यादव तथा सायबर सेल के प्र.आर. राम पांडेय, प्र.आर. चन्द्रशेखर पांडेय, आर. आलोक टोप्पो, आर. डेमन ओग्रे व आर. सुशील यादव की सक्रिय भूमिका रही।
