एसपी सिद्धार्थ तिवारी की कप्तानी व टीआई अभिनवकांत सिंह की अगुवाई में कोरबा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दिल्ली से एक करोड अस्सी लाख की एल्युमिनियम शील पट्टियां व दो ट्रक सहित कुल दो करोड साठ लाख रूपये के माल की जप्ती
बालको प्लांट से भेजे गए माल को अमानत में खयानत कर खपाने वाले आरोपी को बालको पुलिस की टीम ने दिल्ली से किया गिरफ्तार



कोरबा। बालको प्लांट से 22-04-2024 व 22-04-2024 को दो ट्रक क्रमांक GJ12 BX 9094 एवं GJ 17 XX 0542 में एक करोड, अस्सी लाख रूपये की कीमती एल्युमिनियम शीलपट्टियों को सिलवासा गुजरात के लिए रवाना किया गया था जो वहां नहीं पहुंची। उसे ले जाने वाले ट्रक चालको द्वारा अपराधिक विश्वासघात कर किसी अन्य जगह ले जाने की रिपोर्ट पर 08-05-2024 को थाना बालको में 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। एसपी सिद्धार्थ तिवारी की कप्तानी में बालको थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिह के नेतृत्व में बालको पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही के पतासाजी में जुटी। सूचना तंत्र से जानकारी जुटाकर पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई। जहां बालको से गए ट्रकों के माल को दूसरे ट्रक RJ 52 GA 9662 एवं ट्रक क्र. HR 38 AC 8899 में पल्टी कर खपाने के लिए दिल्ली में ले लाया गया था। टीम ने घेराबंदी करके दिल्ली से मशरूका (एल्युमिनियम) किमती एक करोड अस्सी लाख रू. को दिल्ली में आरोपी नासीर पिता रफीक उम्र 23 वर्ष निवासी रानीका थाना व जिला नुहु हरियाणा के कब्जे से बरामद किया गया। बरामद समान एवं आरोपी को वापस कोरबा लाया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया। मामले में संलिप्त अन्य आरोपीयों का पता तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालकोनगर अभिनवकांत सिंह, सउनि धनंजय जाटवर, प्र.आर. 336 राजनारायण सिंह, आर. 40 सलामुद्दीन हवारी, आर.826 संजीव सिंह का विशेष योगदान रहा है।