काला गुरुवार: अलग-अलग हादसे में 2 की मौत, प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से हुआ घायल

कोरबा। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दूसरी ओर एक सड़क हादसे में जिले का प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पहली घटना उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेन रोड पर बीती रात अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक में तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ट्रेलर को एक दुकान में घुसा दिया है घटना सुखद पहलू रहा कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। एक अन्य घटना दीपका थाना क्षेत्र में घटित हुई है जहां एक तेज रफ्तार कार चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार को एक मकान में घुसा दिया।


कार में सवार युवक की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। इसी तरह दुर्घटना में बांगो थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक सुदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
