बालकोनगर में आज होगा अनोखा भूमि पूजन, बालको प्रबंधन मुख्य अतिथि आमंत्रित
बालको प्रबंधन द्वारा वादे के बाद भी परसाभाठा बाजार से बजरंग चौक तक सड़क निर्माण नहीं किए जाने का विरोध

कोरबा। बालको प्रबंधन द्वारा हाईवा के माध्यम से राखड़ परिवहन किए जाने के बाद से परसाभाटा बाजार से लेकर बजरंग चौक तक जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। राखड़ का गुबार दिन भर छाया रहता है। सड़क पर राहगीर तो राखड़ की समस्या से परेशान हैं। लोगों के घरों में राखड़ की परत जम जाती है इस कारण क्षेत्र में निवासरत लोग परेशान हैं। स्थानीय लोग 6 मांगों को लेकर 2 बार चक्काजाम आंदोलन कर चुके है। 11 जनवरी दिन बुधवार को परसाभाटा विकास समिति के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया था। थाना में त्रिपक्षीय वार्ता में एसडीएम, तहसीलदार, सीएसपी एवं थाना प्रभारी के समक्ष तथा समस्त आंदोलनकारियों की उपस्थिति में बालको प्रबंधन द्वारा समस्त मांगों को पूरा करने हेतु लिखित आश्वासन देकर जल्द कार्य पूर्ण करने का वादा किया था। सड़क निर्माण हेतु 10 दिवस में कार्य चालू किए जाने की बात कही गई थी। लेकिन 10 दिन गुजरने केे बाद भी बालको प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। इसलिए क्षेत्र के लोग विरोध के रूप में स्वयं ही सड़क निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम रखकर बालको प्रबंधन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर रहे हैं। इस हेतु जिला प्रशासन को पत्र भी सौंपा गया है। पहली बार इस तरह का इस तरह का अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है, इसके लिए परसाभाटा विकास समिति ने पूरी तैयारी कर ली है।
सड़क निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम
दिनांक -24/01/23
दिन- मंगलवार
समय-दोपहर 12:00 बजे
स्थान-परसाभाटा बाजार चौक
मुख्य अतिथि- बालको प्रबंधन
आयोजक- परसाभाटा विकास समिति
