Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़: नेशनल हाईवे 130 पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; पुलिस ने रोका यातायात

गुरसियां। नेशनल हाईवे 130 पर गुरसियां के तान नदी के पास नरेंद्र ढाबा के समीप आज उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक पेट्रोल टैंकर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं।

पेट्रोल टैंकर में आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों और वाहन चालकों को घटनास्थल से दूर रखा जा रहा है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *