Uncategorized

रजकम्मा मदनपुर में मना गोवर्धन पूजा महोत्सव: जिला अध्यक्ष मनोज चौहान बोले– ‘प्रकृति और गौ-संवर्धन की सीख देता है यह पर्व’

पाली। गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर पाली विकासखंड के रजकम्मा मदनपुर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष नीलेश यदु के संयोजन एवं आयोजन में आयोजित इस महोत्सव में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर महोत्सव मनाया।गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ-माता एवं पशुधन की पूजा-अर्चना कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण परंपराओं में इस पर्व का विशेष महत्व है। इस अवसर पर गौ-माता एवं बैलों को सजाकर तिलक लगाया जाता है तथा उन्हें खिचड़ी, चावल सहित विभिन्न पकवान खिलाए जाते हैं। वहीं भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का अन्नकूट भोग अर्पित किया जाता है।

रजकम्मा मदनपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान भी पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान के साथ दुलेश्वरी सिदार, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद, मंडल अध्यक्ष एवं नीलेश यदु, दिलेश्वर आदिले, अमरनाथ केवर्त, अनिल गुप्ता, बृजपाल राज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष नीलेश यदु गोवर्धन पूजा हमारी आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति, गौ-माता और पशुधन के संरक्षण का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

वहीं ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने जय वीरू न्यूज को बताया कि

गोवर्धन पूजा हमारी ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आपसी मेल-मिलाप की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और आपसी मेल-मिलाप का माहौल देखने को मिला।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *