Uncategorized

कोरबा पुलिस ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, मिठाई बांटकर साझा की खुशियां

नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, दीप प्रज्वलित कर मनाया खुशियों का पर्व

कोरबा। दीपावली का पर्व अपनों के साथ खुशियां बांटने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं अपनत्व का संदेश देने का अवसर है। इसी मानवीय भावना के साथ कोरबा पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए सर्वमंगला मंदिर स्थित नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों का आत्मीय स्वागत किया। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों की आरती उतारी और उन्हें मिठाई भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

वृद्धजन के साथ दीपावली मनाते सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी समेत स्टाफ

इसके बाद सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए और पटाखे फोड़कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
आयोजन के दौरान वृद्धाश्रम का वातावरण खुशियों और आत्मीयता से भर गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पुलिसकर्मियों की इस आत्मीय पहल से बुजुर्गों के चेहरों पर भी मुस्कान दिखाई दी।

कोरबा पुलिस की इस पहल ने यह संदेश दिया कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ मानवीय संवेदनाएं और बेहतर संबंध बनाए रखना भी उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
दीपावली के अवसर पर वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों के बीच खुशियां बांटने की कोरबा पुलिस की इस पहल को सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की सराहनीय मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। यह आयोजन त्योहार की वास्तविक भावना को दर्शाता है कि खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब उन्हें दूसरों के साथ साझा किया जाए।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *