Uncategorized

अनुज जायसवाल बने छत्तीसगढ़ कलार महासभा कोरबा परिक्षेत्र के अध्यक्ष

कोरबा। छत्तीसगढ़ कलार महासभा कोरबा परिक्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रविवार को घंटाघर स्थित सामाजिक भवन में आयोजित किया गया। जहां अनुज जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी मात देते हुए चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। समाज के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार थे जिसमें अनुज जायसवाल ने 189 और  विष्णु राम 84 मत हासिल किया। इस तरह अनुज जायसवाल ने 105 मतों से विजय हासिल की है। उपाध्यक्ष के लिए देव जायसवाल और सचिव पद के लिए सुभाष डनसेना विजय हासिल की है।