हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा…. हाथों में थमा दिया गुलाब फूल
सड़क सुरक्षा सप्ताह में कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान

कोरबा। सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते आपने देखा ही होगा जिसके चलते ज्यादातर हादसे होते हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसे भी चालाक है जो यातायात नियमों का बखूबी पालन करते हैं। ऐसे चालकों का हौसला अफजाई करने के लिए यातायात पुलिस ने बीड़ा उठाया है। गुरुवार को शहर के ट्रांसपोर्टनगर चौक में पुलिस ने सीट बेल्ट पहनकर ड्राइविंग करने वाले व हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों को जब पुलिस ने रोका तो पहले उन्हें लगा कि उनके खिलाफ कोई कार्यवाही होगी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गुलाब देकर हौसला अफजाई किया। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा जिले में सड़क हादसों का ग्राफ कम करने के लिए हाजत नामक कार्यक्रम की शुरुआत की है जहां सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन यातायात डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार, एएसआई मनोज राठौर व उनकी टीम शहर की सड़कों पर निकली, जहां यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को रोका गया। सीट बेल्ट पहनने कार चालकों व हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाले चालकों को गुलाब का फूल भेज कर उनका सम्मान किया गया।

यातायात पुलिस का कहना है कि लोगों के जागरूकता के माध्यम से ही हादसों का ग्राफ कम किया जा सकता है। सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर लगातार यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही इस तरह के अनोखे अभियान के माध्यम से लोगों को बेहतर संदेश देने का प्रयास हो रहा है।
