Uncategorized

कटघोरा में आज 11बजे से‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आदान सहायता राशि वितरण समारोह

कटघोरा। कृषि एवं सहकारिता विभाग कटघोरा द्वारा “कृषक उन्नति योजना” के अंतर्गत लाभार्थियों को आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन आज, शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से अंबेडकर भवन, वार्ड क्रमांक 02, तहसील मार्ग कटघोरा में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल होंगे। अध्यक्षता जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्ष श्रीमती फूलबाई गोविंद सिंह कंवर करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल, नगर पंचायत छुरीकला की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन, जिला पंचायत कोरबा के सदस्य विनोद कुमार यादव एवं श्रीमती खुशबू रवि रजक, जनपद पंचायत कटघोरा की उपाध्यक्ष श्रीमती ममता दामोदर राठौर तथा कृषि स्थायी समिति कटघोरा के सभापति सूर्यभान सिंह कंवर उपस्थित रहेंगे।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत पात्र किसानों को कृषि आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। विभाग ने क्षेत्र के किसानों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना का लाभ लेने की अपील की है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *