Uncategorized

कोरबा के कटघोरा वन मंडल में अवैध 11 केवी लाइन बनी मौत का जाल: मादा भालू व दो शावकों की दर्दनाक मौत

कटघोरा।कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां अवैध रूप से बिछाई गई 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मादा भालू और उसके दो मासूम शावकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 मार्च को केंदई परिक्षेत्र अंतर्गत कोरबी वनवृत्त के सखोदा परिसर में हुई। जंगल क्षेत्र में लगाए गए 11 केवी विद्युत पारेषण लाइन के संपर्क में आने से तीनों वन्यजीवों की जान चली गई।
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित विद्युत लाइन बिना किसी पूर्व अनुमति के स्थापित की गई थी, जो वन संरक्षण अधिनियम 1980 का स्पष्ट उल्लंघन है। नियमों के तहत वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या विद्युत लाइन बिछाने के लिए पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य होता है।
इस दर्दनाक घटना के बाद वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निगरानी और नियमों का पालन किया जाता, तो इन बेजुबान जानवरों की जान बचाई जा सकती थी।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *