Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज:हाईवे पर धधकता ट्रेलर, आग की लपटों के बीच ड्राइवर ने बचाई जिंदगी

कोरबा। कटघोरा–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर डूमरकछार के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलते हुए ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रेलर धू-धू कर जलने लगा।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर हाईवे पर गुजर रहा था, तभी उसमें अचानक आग भड़क उठी। जैसे ही चालक को स्थिति का अंदाजा हुआ, उसने बिना देरी किए वाहन को सड़क किनारे रोका और तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि ट्रेलर को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *