Uncategorized
बागेश्वर सरकार हनुमंत कथा ढपढप को लेकर पुलिस प्रशासन ने, श्रद्धालुओं के लिए रूट डायवर्जन व रोड मैप जारी

कोरबा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप के विशाल मैदान में बाबा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा के लिए जिला व पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था के मद्देनजर पूरी तैयारी कर ली गई है। जिला पुलिस ने कथा स्थल तक आने-जाने का मार्ग से लेकर पार्किंग और प्रतिबंधित मार्ग के संबंध में रोडमैप (रूट) जारी कर दिया है।


