Uncategorized

जवाली में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ, पहले किसान ने बेचा 56 क्विंटल धान

जवाली में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी शुरू, समिति प्रांगण के सीमेंटीकरण और नवीन कार्यालय भवन की मांग उठी

कोरबा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित जवाली में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। खरीदी के पहले दिन ग्राम मोंगरा निवासी किसान पंचराम पिता सुंदरसाय ने 140 बोरा, यानी 56 क्विंटल स्वर्णा धान का विक्रय किया।

धान खरीदी शुभारंभ अवसर पर समिति के प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह कंवर, पूर्व प्राधिकृत अधिकारी लखन सिंह तंवर, ग्राम पंचायत सरपंच दिलेश कुमार कंवर, जनपद सदस्य कमल किशोर बेलदार, उपसरपंच योगेश कुमार कुर्रे तथा पंच फेकू, चन्द्रपाल एवं गजरूप सिंह उपस्थित रहे। ग्रामीणों में पुरुषोत्तम साहू, अंकित अग्रवाल, कमल सिंह, लच्छीराम, शिवनंदन, अयोध्या, चरण गुरुजी एवं भाजपा महामंत्री वीरेंद्र नामदेव सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *