कोरबा

आंदोलन बालकोनगर में असर पूरे कोरबा की सड़क पर, 24 घंटे बाद अघोषित आर्थिक नाकेबंदी

सभी प्रमुख सड़कों पर भारी वाहन फंसे, कोयला और राखड परिवहन ठप

कोरबा। बालकोनगर में मुख्य सड़क से राखड परिवहन के कारण परेशान स्थानीय जनता कल सुबह से परसाभाठा बाजार के पास सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे है। रातभर ठंड के बावजूद शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन चला। आज सुबह नगर के लोग बड़ी संख्या में आंदोलन स्थल पहुंच गए। इधर 24 घंटे से आंदोलन जारी होने से बालको नगर के मुख्य सड़क के साथ ही दर्री, गोपालपुर, कोरबा, कुसमुंडा, उरगा तक सड़क पर भारीवाहन फंस गए। जिससे कोरबा के सभी प्रमुख सड़कों से कोयला और राखड का परिवहन ठप हो गया।