Uncategorized

कोरबा पुलिस का बड़ा खुलासा: एसी कॉपर पाइप चोरी गैंग का तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 नाबालिग भी शामिल


कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 6 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी पाई गई है, जिन पर पृथक वैधानिक कार्यवाही की गई है।
प्रार्थी की शिकायत पर 25 अप्रैल 2026 को अपराध दर्ज कर पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी (पिता के नाम सहित) :-
कमलेश पाण्डेय, पिता – स्व. जवाहर लाल पाण्डेय, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी – लाल घाट बालको शिव मंदिर के पास, थाना बालको, जिला कोरबा।
बिद्दू कुमार साव, पिता – रंजीत कुमार साव, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी – राताखार बजरंग चौक, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
आशीष यादव, पिता – अशोक यादव, उम्र लगभग 18 वर्ष, निवासी – परसाभाठा गणेश चौक के पीछे, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।
पूछताछ में 6 नाबालिगों की भी संलिप्तता सामने आई, जिनके विरुद्ध पृथक वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एसी के कॉपर पाइप के छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ कुल 37 नग मशरूका बरामद कर जप्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
यह मामला अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।
कोरबा पुलिस की अपील
जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की चोरी, संदिग्ध गतिविधि या अवैध कार्य की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *