आईपीएस अमरमेश मिश्रा ने रायपुर आईजी तो आईपीएस संतोष सिंह ने रायपुर एसपी का चार्ज संभाला, कोरबा के एसपी रह चुके हैं दोनों तेजतर्रार आईपीएस, दोनों अधिकारियों की है एक जैसी है “अक्स “

कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार देर रात 45 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया। जिसमें 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए। कांग्रेस सरकार में सीएम हाऊस के करीबी रहे अफसरों को मुख्यालय और नक्सल प्रभावित इलाकों में पोस्टिंग दी गई है। वहीं उस दौरान लूप लाइन में रहने वाले पुलिस अधिकारियों को मैदान पर उतारा गया है। जिसमें कोरबा एसपी रहते हुए अपराधियों और नेताओं को लाइन पर ले आने वाले आईपीएस अमरेश मिश्रा को प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाकर रायपुर आईजी बनाया गया है। वहीं बिलासपुर में पुलिस कप्तानी कर रहे आईपीएस संतोष सिंह को रायपुर एसपी बनाया गया है।

खास बात यह है कि दोनों ही अधिकारी कोरबा में एसपी रह चुके हैं, जो तेजतर्रार है। अब उक्त अधिकारियों की जुगलबंदी से प्रदेश की राजधानी की पुलिसिंग सुधर जाएगी। दोनों ही अधिकारियों ने रायपुर पहुंचकर अपना अपना चार्ज संभाल लिया।