Uncategorized

प्रमोशन की खुशियां मातम में बदली: SECL के महाप्रबंधक रहे अरुण कुमार त्यागी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

कोरबा। एसईसीएल की कोरबा जिले में संचालित गेवरा परियोजना के महाप्रबंधक रहे अरुण कुमार त्यागी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि चोटिया मार्ग पर हुआ।
बताया जा रहा है कि अरुण कुमार त्यागी का हाल ही में निदेशक (तकनीकी) पद पर प्रमोशन हुआ था। वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली (मध्य प्रदेश) जा रहे थे। गेवरा से वे रात करीब 12 बजे अपनी कार से रवाना हुए थे, तभी चोटिया मार्ग पर एक पार्सल वाहन से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल त्यागी को तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान तड़के करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दुखद घटना की खबर फैलते ही एसईसीएल के अधिकारियों, सहकर्मियों और पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रमोशन की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं, वहीं परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *