Uncategorized

18 मई से कोरबा में ‘खुशियों का पासवर्ड’ का भव्य आगाज, मंत्री-सांसद समेत कई हस्तियां होंगी शामिल, डॉ. सचिन परब देंगे प्रेरणा, नशा मुक्ति अभियान रथ भी रहेगा आकर्षण

कोरबा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘खुशियों का पासवर्ड’ का शुभारंभ 18 मई 2026 को संध्या 6:00 बजे टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी इंडोर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल एवं कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत के करकमलों से होगा।
इस आयोजन के मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं हिप्नोथेरेपिस्ट डॉ. सचिन परब होंगे, जिन्होंने देश-विदेश में अपने प्रभावी उद्बोधनों से निराश एवं तनावग्रस्त लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है।
17 मई को ‘हील योर माइंड, हील योर लाइफ’ विशेष सत्र
त्रिदिवसीय कार्यक्रम के पूर्व 17 मई 2026 को कॉर्पोरेट जगत, मेडिकल एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए ‘हील योर माइंड, हील योर लाइफ’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एसईसीएल बिलासपुर सिपत एवं डब्ल्यूसीएल नागपुर के सीएमडी हरीश दुहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
19 व 20 मई को भी विशेष कार्यक्रम
19 मई को मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल एवं पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद उपस्थित रहेंगे।
वहीं 20 मई के कार्यक्रम हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है तथा आयुक्त नगर निगम आशुतोष पाण्डेय एवं डीएफओ प्रेमलता यादव विशिष्ट अतिथि होंगे।
नशा मुक्त भारत अभियान रथ का होगा आगमन
कार्यक्रम के दौरान आबू पर्वत (राजस्थान) स्थित अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय से ‘नशा मुक्त भारत अभियान रथ’ का आगमन भी होगा, जिसका उद्घाटन 18 मई को किया जाएगा।
इस रथ में ऑडियो-वीडियो प्रदर्शनी, चित्रों एवं कुंभकर्ण मॉडल के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया जाएगा।
इस अभियान के प्रमुख उद्देश्य—
नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता
युवा सशक्तिकरण
शैक्षणिक संस्थानों में नशा मुक्त वातावरण
योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली का प्रचार
विभिन्न स्थानों पर होंगे विशेष सत्र
डॉ. सचिन परब द्वारा 18 से 20 मई तक प्रतिदिन प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक एनटीपीसी टाउनशिप स्थित अंबेडकर ऑडिटोरियम में शिविर आयोजित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त—
18 मई: जिला जेल कोरबा, सीआईएसएफ केंद्र गेवरा
19 मई: ICAI कोरबा शाखा (होटल गणेश इन), एसईसीएल क्लब कोरबा
में भी विशेष सत्र आयोजित होंगे।
सभी कोरबावासियों से सहभागिता की अपील
संस्था की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने सभी नागरिकों से इस आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ लेने का आह्वान किया है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *