कोरबा

भाजपाइयों ने रास्ता रोककर किया प्रदर्शन, कटघोरा पुलिस ने दर्ज किया मामला, ये नेता बने आरोपी

कोरबा। भाजपा नेताओं की हो रही हत्या के विरोध में प्रदेश स्तर पर भाजपा ने शुक्रवार को जिले के 7 स्थानों पर चक्का जाम किया था। इस कड़ी में कटघोरा क्षेत्र में भी भाजपाइयों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था। लेकिन 1 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने भाजपाइयों को चक्का जाम समाप्त कर रास्ता देने की अपील की थी, लेकिन भाजपाई अपनी मांग पर अड़े रहे और चक्का जाम कर प्रदर्शन करते रहे। लगातार पुलिस अफसरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसे लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कटघोरा पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले भाजपाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रदर्शन करने वाले भाजपाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इसमें मोतीलाल देवांगन राजेंद्र टंडन अभिषेक सहित एक दर्जन से अधिक अधिक लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है।