अपडेट न्यूज: रेल हादसे पर रेलवे ने बिठाई जांच, मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर घायलों को ₹5 लाख और सामान्य घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा
News by: हरेंद्र डिक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, जयवीरू न्यूज
कोरबा। बिलासपुर के पास आऊटर में हुए रेल हादसे पर रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही रेलवे ने जांच बिठा दी है। दूसरी ओर रेलवे ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर घायलों को ₹5 लाख और सामान्य घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। हादसे की वजह जांच के बाद सामने आएगी हालांकि सूत्रों के मुताबिक जहां पर हादसा हुआ है वहां पर स्वचालित सिग्नल सिस्टम है, जिससे एक ट्रैक पर एक निश्चित दूरी के साथ दो ट्रेन चलते हैं। वहीं ट्रेन के इंजन में ऑटोमैटिक सेंसर लगा हुआ है जो ट्रैक में दूसरी ट्रेन होनें की दशा में 200 मीटर पहले ऑटोमैटिक ब्रेक लेकर रुक जाती लेकिन ऐसा नही हुआ। ट्रेन सिग्नल पार करके खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई टक्कर इतनी जोरदार थी की टक्कर की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।,हादसे में महिला सह ट्रेन चालक रश्मि सिंह 80 प्रतिशत गंभीर हुई है, उन्हें लोगों ने इंजन से बाहर निकाला जिसके बाद अपोलो अस्पताल में कराया गया । वहीं चालक विद्यासागर के ट्रेन के इंजन में फंसा होना बताया जा रहा है जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

