Uncategorized

प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा बनी सिविल लाईन थाना प्रभारी, उरगा व श्यांग थानेदार भी बदले गए

4 उपनिरीक्षक व 1 सहायक उपनिरीक्षक का हुआ तबादला, सीएसईबी व रजगामार चौकी के प्रभारी भी प्रभावित

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 6 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है तथा उन्हें शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा को उरगा से थाना सिविल लाइन प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक विनोद सिंह को थाना प्रभारी स्यांग से चौकी प्रभारी रजगामार तथा उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे को चौकी प्रभारी रजगामार से थाना प्रभारी स्यांग पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार उप निरीक्षक राजेश तिवारी को थाना प्रभारी उरगा से सीएसईबी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक नवीन पटेल को सिविल लाइन रामपुर प्रभारी से थाना प्रभारी उरगा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सहायक उप निरीक्षक भीमसेन यादव को सीएसईबी चौकी से थाना कोतवाली में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करें।
बताया जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बड़ा कदम उठाते हुए कई पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।
देखें लिस्ट-

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *