अवैध डीजल परिवहन पर बड़ी कार्यवाही: 5800 लीटर डीजल के साथ 8 टैंकर पकड़े गए, कुसमुण्डा-दीपका पुलिस की संयुक्त टीम ने की धरपकड़

कोरबा (छत्तीसगढ़)।“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। बिना सुरक्षा ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) का परिवहन कर रहे 08 वाहनों पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए कुल 5800 लीटर डीजल जप्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में कुसमुण्डा प्रभारी मृत्युंजय पांडेय, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू एवं सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने टीम के साथ 09 अप्रैल 2026 को यह कार्यवाही की गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में दोनों थाना क्षेत्रों में दबिश दी और अवैध रूप से डीजल परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान थाना कुसमुण्डा एवं चौकी सर्वमंगला क्षेत्र से कुल 5150 लीटर तथा थाना दीपका क्षेत्र से 650 लीटर डीजल जप्त किया गया।
थाना कुसमुण्डा की कार्यवाही (04 प्रकरण):
अपराध क्रमांक 75/26 के तहत तिरेंद्र ठाकरे (36 वर्ष), निवासी बेल्टिकरी दीपका के पास से 3605 लीटर डीजल जप्त किया गया।
अपराध क्रमांक 76/26 में नवलेश सिंह (23 वर्ष), निवासी रंजना थाना दीपका से 545 लीटर डीजल जप्त हुआ।
अपराध क्रमांक 77/26 में केशव कश्यप (23 वर्ष), निवासी बुंदेली थाना बालको से 500 लीटर डीजल जप्त किया गया।
अपराध क्रमांक 78/26 में अमन कुमार (22 वर्ष), निवासी जोरहाडबरी थाना हरदीबाजार से 500 लीटर डीजल जप्त किया गया।
इन सभी मामलों में धारा 287 BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया।
थाना दीपका की कार्यवाही (04 प्रकरण):
अपराध क्रमांक 138/26 में झूलेलाल दुलार साय यादव (30 वर्ष), निवासी सूची हरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा के बोलेरो पिकअप CG 10 BJ 1665 से 200 लीटर डीजल जप्त किया गया।
अपराध क्रमांक 139/26 में सुनील कुमार यादव (23 वर्ष), निवासी रेकी थाना हरदी बाजार के बोलेरो पिकअप CG 12 AS 2365 से 200 लीटर डीजल जप्त हुआ।
अपराध क्रमांक 140/26 में दिलहरण मरावी (38 वर्ष), निवासी चौड़हा थाना हरदी बाजार के बोलेरो पिकअप CG 11 AZ 6201 से 250 लीटर डीजल जप्त किया गया।
अपराध क्रमांक 141/26 में सुनील कुमार सिंह (32 वर्ष), निवासी ज्योति नगर दीपका के टाटा वाहन CG 12 AP 1020 से 300 लीटर डीजल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
इन सभी मामलों में भी धारा 287 BNS के तहत कार्यवाही की गई।
पुलिस की अपील:
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन हमेशा नियमानुसार और सुरक्षित तरीके से करें तथा किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


