Uncategorized

कोरबा के पसान में अंधे कत्ल का खुलासा: प्रेमी ने गला दबाकर की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले के थाना पसान क्षेत्र में मिली अज्ञात महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। जांच में यह मामला हत्या का निकला, जिसमें महिला के प्रेमी ने ही गला दबाकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे के नेतृत्व में गठित टीम ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई।
ऐसे मिला था शव
मामले की शुरुआत तब हुई जब पसान निवासी रामचरण काशीपुरी (61 वर्ष) ने बहखाभर्रा जंगल में महुआ पेड़ के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना दी। शव अस्त-व्यस्त हालत में मिला, जिसके बाद थाना पसान में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।
मृतिका की हुई पहचान
जांच के दौरान गनपत सिंह मरकाम ने शव की पहचान अपनी पत्नी जयकुंवर के रूप में की। गवाहों के बयान में मौत संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने जांच तेज कर दी।
CCTV और पोस्टमार्टम से खुला राज
जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में 22 फरवरी 2026 को मृतिका को सुकदेव करियाम के साथ मोटरसाइकिल में जाते देखा गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर गजराज (सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा) ने मौत का कारण गला दबाना बताया, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।
प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी सुकदेव करियाम ने बताया कि वह मृतिका को जंगल ले गया था और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। असफल रहने पर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर गला दबाकर हत्या कर दी।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे सहित सउनि राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश दुबे, सुभाष राठौर, आरक्षक विष्णु पाटले, डोमन मधुकर, कमल कैवर्त, चंदन यादव, दिलचंद खूंटे और राहुल बघेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्य संकलन, गवाहों से पूछताछ और सतत निगरानी के माध्यम से आरोपी तक पहुंच बनाते हुए मामले का त्वरित खुलासा किया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *