Uncategorized

कोरबा में आईजी का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न: परेड से लेकर क्राइम मीटिंग तक हर पहलू की समीक्षा, सख्त निर्देश जारी

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बिलासपुर रेंज, रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (आईपीएस) द्वारा पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया गया तथा परेड निरीक्षण की समस्त कार्यवाही का नेतृत्व किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन कोरबा स्थित परेड ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पाँच टोलियों में अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। जिले के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित इस परेड में सभी का टर्नआउट उत्कृष्ट रहा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 से 17 अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत एवं प्रशंसित किया गया।
परेड निरीक्षण उपरांत जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से पुलिस महानिरीक्षक को अवगत कराया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा तत्काल उनके समाधान के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल सामग्री का अवलोकन किया गया तथा एमटी शाखा, आर्म्स शाखा एवं कैंटीन का निरीक्षण किया गया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण उपरांत सभागार में राजपत्रित अधिकारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण, गंभीर मामलों का पर्यवेक्षण कोर्ट ऑर्डर प्रोसीडिंग्स समाप्त होने तक करने, ‘अनुभव QR कोड’ के माध्यम से आम नागरिकों से फीडबैक लेने, ‘सशक्त ऐप’ के जरिए दोपहिया वाहन की रिकवरी बढ़ाने, प्राथमिक एवं विभागीय जांच, ऑपरेशन तलाश के तहत गुम इंसानों की दस्तयाबी, अपराध निकाल एवं कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में विशेष रूप से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, शस्त्रागार भवन के लोकार्पण, अपराध निकाल, ऑपरेशन तलाश के तहत गुम इंसानों की दस्तयाबी तथा ‘अनुभव QR कोड’ के माध्यम से आमजन से फीडबैक लेने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके उपरांत बालको थाना का सघन निरीक्षण किया गया, जिसमें मलखाना एवं रिकॉर्ड रूम के समुचित रख-रखाव, पुराने माल के डिस्पोजल, बीट प्रणाली को आरक्षक स्तर तक ले जाने, समंस एवं वारंट की तामिली, सीसीटीएनएस कार्य, सभी रजिस्टरों के संधारण, पेट्रोलिंग की कार्यकुशलता तथा रोजनामचा की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
“आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी”

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *