Uncategorized

कोरबा पहुंचे आईजी रामगोपाल गर्ग, पुलिस लाइन में निरीक्षण के बाद दरबार लगाकर सुनी पुलिस जवानों की समस्या

कोरबा। बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग वार्षिक निरीक्षण के तहत कोरबा पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना-चौकियों का दौरा कर कानून व्यवस्था की स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए और आम जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाया जाए।
आईजी ने जन दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *