Uncategorized

भाई के सामने छत से गिरा 20 वर्षीय युवक, एक पल में उजड़ गई जिंदगी—रात के सन्नाटे में हुआ दर्दनाक हादसा

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 20 वर्षीय युवक तनिष्क कर्ष की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
जानकारी के अनुसार, तनिष्क कर्ष अपने बड़े भाई अविनाश कर्ष के साथ तरदा स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल की तीन मंजिला इमारत की छत पर सोया हुआ था। देर रात अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई सोमवार को चैनपुर गांव में एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होकर देर रात लौटे थे। इसके बाद वे स्कूल की छत पर सोने चले गए। घटना के समय अविनाश मोबाइल पर बात कर रहा था, जबकि तनिष्क उसके पास ही सो रहा था। तभी अचानक गिरने की आवाज आई। जब अविनाश ने पलटकर देखा तो उसका भाई नीचे गिर चुका था।
अविनाश की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *