Uncategorized

इतिहास रचने को तैयार कोरबा: बागेश्वर धाम सरकार के सान्निध्य में होगा अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा एक बार फिर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने जा रही है। यहां 28 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक ग्राम ढपढप में दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसे अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का पावन सान्निध्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
आयोजन को लेकर पूरे जिले में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। कथा स्थल से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति का दावा है कि यह कार्यक्रम कोरबा के धार्मिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला साबित होगा।
कार्यक्रम से पूर्व आज से ही मरही दाई मंदिर से कथा स्थल तक 21 हजार माताओं-बहनों की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो आस्था और नारी शक्ति का विराट स्वरूप प्रस्तुत करेगी। इसके बाद 28 मार्च को महाराज के आगमन के साथ कथा का शुभारंभ होगा।
पांच दिवसीय इस आयोजन में भक्ति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी विशेष महत्व दिया गया है। कथा के दौरान रक्तदान शिविर, दिव्य दरबार, त्रिशूल दीक्षा, घर वापसी कार्यक्रम तथा 1 अप्रैल को 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह जैसे आयोजन भी होंगे।
आयोजन समिति के अनुसार इस महाआयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एंबुलेंस, पानी के टैंकर, फायर ब्रिगेड, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
कार्यक्रम का संचालन अपना घर सेवा आश्रम परिवार द्वारा किया जा रहा है। वहीं, आयोजन में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है।
श्रद्धालुओं की मानें तो पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के आगमन से कोरबा की धरती धन्य हो जाएगी। पूरे शहर में भक्ति का माहौल है और लोग इस ऐतिहासिक आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
निश्चित रूप से यह दिव्य श्री हनुमंत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में एकता, संस्कार और सेवा का संदेश देने वाला एक विराट आध्यात्मिक महाकुंभ साबित होगा।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *