Uncategorized

माँ मड़वारानी मंदिर में अष्टमी पर हवन-पूजन संपन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

कोरबा।मड़वारानी पहाड़ स्थित मुख्य मंदिर परिसर में नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर माँ मड़वारानी सेवा समिति, मड़वारानी द्वारा विधिवत हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलमी पेड़ के समीप आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जहां आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी सुरेन्द्र सिंह कंवर के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा व्याप्त रही और श्रद्धालु मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना में सहभागी बने।
इस अवसर पर समिति के सदस्य सहस कौशिक, कुलदीप कंवर, रघुनंदन कंवर, संतोष कंवर, सुखदेव कैवर्त, लक्ष्मी कांत, बजरंग राठौर, रामायण कंवर, भुवनेश्वर कुमार कंवर, राजू बरेठ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने माँ मड़वारानी से सुख-समृद्धि, शांति एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *